प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। जिले में धान सबसे प्रमुख खेती में गिनी जाती है। यहां कोरांव को धान का कटोरा भी कहा जाता है। इस बार भी यहां धान की अच्छी पैदावार हुई लेकिन धान क्रय केंद्रों को अचानक बंद कर दिया गया है। अफसरों का तर्क हैं कि खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब किसान अपनी पैदावार कहां ले जाएं ये चिंता उन्हें सता रही है। अभी तमाम क्रय केंद्रों के बाहर धान पड़ा हुआ है। केंद्र बंद होने के कारण खुले बाजार में अब किसानों को पैदावार की लागत की तुलना में काफी कम राशि दी जा रही है। इस बार जिले में दो लाख 73 हजार मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य रखा गया था। जिसके लिए एक नवंबर से खरीद शुरू हुई और क्रय केंद्र बंद होने की अंतिम तारीख 28 फरवरी तय की गई लेकिन उससे पहले ही लक्ष्य पूरा होते ही धान खरीद बंद कर दी गई। विकास खंड मेजा के सिलौधी, सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.