कन्नौज, फरवरी 22 -- कन्नौज। इत्र व्यवसाय के लिए देश और दुनिया में चर्चित कन्नौज का कृषि के क्षेत्र में भी बड़ा नाम है। करोड़ों का राजस्व देने वाली जिले की मंडी समितियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिले में आलू के साथ धान और मक्का की खेती का बड़ा रकबा होने के बावजूद मंडी समिति के थोक गल्ला व्यापारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कन्नौज मंडी में सबसे बड़ी समस्या अनाज के भंडारण की है। बारिश में सैकड़ों टन अनाज भीग कर सड़ जाता है। व्यापारी तमाम समस्याओं के बीच व्यापार करने को मजबूर हैं। कन्नौज मंडी जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी है, पर यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। अनाज बेचने के लिए आने वाले किसानों के लिए न ही पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही उनके ठहरने की। सबसे बड़ी समस्या अनाज भंडारण की है। कन्नौज मंडी समिति में महज तीन टीन शेड बने हुए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.