कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव का जगमोहन किसानी करता है। सोमवार की रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर 30 हजार रुपया नकद, करधनी, लॉकेट, पायल, मंगलसूत्र आदि समेत हजारों रुपया कीमत का गहना उठा ले गए थे। घटना की जानकारी गृहस्वामी को मंगलवार सुबह हुई थी। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.