धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद,कार्यालय संवाददाता नया बाजार सब डिवीजन के अधीन कुम्हारपट्टी निवासी मालती देवी का बिजली बिल 61,230 रुपए है। उनके घर की बिजली 12 दिसंबर को काट दी गई। जमा करने गई तो पता चला कि एक लाख दो हजार 716 बकाया है। इसी तरह धैया निवासी अमरदीप कुमार का 65,129 रुपए बिल बकाया था। 13 दिसंबर को बिजली कट गई। बिल जमा करने गए तो एक लाख 12 हजार 434 रुपए बकाया दिख रहा है। राशि अधिक होने पर लोग बिल भुगतान नहीं कर पाए, जिससे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। यह परेशानी दो उपभोक्ताओं की नहीं, बल्कि शहर के कई लोगों की है। हजारों का बिल बता कर उनकी बिजली काटी जा रही है लेकिन जब वह जमा करने जा रहे हैं तो बिल लाख में बताया जा रहा है। इससे परेशान लोग विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सॉफ्टवेयर की समस्या से लोगों की बढ़ी परेशानी विभागीय अधिकारी का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.