गिरडीह, जनवरी 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जस्ट रायट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम, गिरिडीह, आरपीएफ सरिया तथा आभा की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चार नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी के संभावित खतरे से सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को किया गया। बाल तस्करी की सूचना कोडरमा चाइल्ड लाइन द्वारा बनवासी विकास आश्रम, गिरिडीह के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही उत्तम कुमार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए रेलवे सुरक्षा बल, हजारीबाग रोड को तत्काल अवगत कराया। इसके पश्चात आरपीएफ द्वारा ट्रेन संख्या 12365 के डी-5 कोच में संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग बच्चों एवं एक वयस्क व्यक्ति (तस्कर) को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह जानकारी बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.