गिरडीह, मई 31 -- सरिया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हजारीबाग रोड स्टेशन परिसर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उस घटना में भारी जान माल का नुकसान हो सकता था लेकिन रेल परिसर में विशाल बरगद के पेड़ क़ी वजह से यह अनहोनी टल गई। क्या हुआ था हादसा दरअसल, हजारीबाग रोड स्टेशन परिसर के पानी टंकी के नजदीक खाली परिसर में वर्ष 2020 में करीब 220 फिट ऊंचा टावर लगाया गया था। इतनी ऊंची हाइट वाली रेल माइक्रो के इस टावर को तीन और से तीन-तीन ताने लगाए गए थे। सारा ताने मिट्टी के अंदर फिक्स किया गया था। जिस स्थान पर टावर लगाया गया था उसी स्थान पर शक्ति गति नामक ठेकेदार कम्पनी द्वारा जेसीबी से मिट्टी क़ी खुदाई क़ी जा रही थी। इसी बीच जेसीबी मशीन ने टावर के ताना को मिट्टी खोदने के दौरान तोड़ डाला जिसके बाद इतना ऊंचा टावर जो पाईप वो लोहे से बना था रेल पटरी क़ी ओर गिर प...