हजारीबाग, फरवरी 13 -- झारखंड के हजारीबाग में हाथियों ने कोहराम मचा दिया है। दारू वन क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव के नन्हुटोंगरी टोला में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच हाथियों के झुंड ने भीषण तबाही मचाई। 5 जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल छह लोगों को कुचलकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतकों में धनेश्वर राम (49), सुमन देवी (28), सूरज राम (52), सविता देवी (26), सविता के पति दीपक राम और उनके दो बच्चे अनुराग कुमार (4 साल) और संजना कुमारी (10 महीने) शामिल हैं। बताया गया कि देर रात हाथियों के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उन्हें खदेड़ने के लिए टोला पहुंचे। इसी दौरान झुंड से बिछड़ा एक बेकाबू हाथी ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़ा, जिससे अफरातफरी मच गई। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.