बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- हजारीबाग में सड़क हादसा, जोधनबिगहा के युवक की मौत गांव के एक अन्य युवक समेत छह लोग हुए घायल स्कॉर्पियों से जा रहे रजरप्पा, बस से हो गयी टक्कर शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। प्रखंड की अंबारी पंचायत के जोधनबिगहा निवासी एक युवक की झारखंड के हजारीबाग के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मुसन राम के पुत्र दिलीप राम के रूप में की गई है। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार इसी गांव एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है,जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच अन्य युवक भी घायल हुए हैं जो शेखपुरा थाना क्षेत्र के देवल गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार दिलीप अपने दोस्तों के साथ गांव से रजरप्पा पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था। इसी दौरान हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के पास रांची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.