हजारीबाग, जनवरी 14 -- झारखंड के हजारीबाग शहर के हबीबी नगर इलाके में भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। ये धमाका निर्माणाधीन स्थल पर हुआ है। इस धमाके में तीन लोगों के मरने की दर्दनाक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। मरने वालों में 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि ये धमाका बिल्डिंग की नींव खुदाई के दौरान हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसका शोर पूरे इलाके में दहशत पैदा कर गया है। अब तक की जांच में विस्फोट की सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। टीम मौके पर पहुंच गई है। जांत पड़ताल जारी है। आधिकारिक पुष्टि और धमाके की वजह का इंतजार किया जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है...
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.