हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग में एटीएम लूट का मामला सामने आया है। यहां के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत में जीटी रोड किनारे लगे एसबीआई के एटीएम को बदमाशों में गैस कटर से काटकर कैशबॉक्स में रखे 11.50 लाख रुपए ले भागे। एटीएम फ्रेंचाइजी हिताची कंपनी की है। कंपनी के चैनल एक्सक्यूटिव तनवीर सिंह के मुताबिक डेढ़ साल पहले भी एटीएम उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया गया था। उस समय एटीएम में साढ़े 11 लाख कैश था। मंगलवार की रात में इस बार गैस कटर से एटीएम को काटा गया। साढ़े 11 लाख नगद था। इस बार गैस कटर से एटीएम काटा। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा को स्प्रे से काला कर दिया गया। यह घटना करीब पौने दो बजे की बताई जा रही है। मकान मालिक मनोज प्रसाद के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है कि एसयूवी से पांच लोग उतरे और एटीएम के शटर को काटते हुए दिखे हैं।मिली जानकारी के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.