हजारीबाग, दिसम्बर 31 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। नव वर्ष से पूर्व ही जिले में कई दिनों से पिकनिक का दौर जारी हैं। एक सप्ताह से शहर से लेकर गांव तक में लोग पिकनिक मनाते रहे। साल के अंतिम दनों को लोग सैर सपाटे और पिकनिक के जरिये यादगार बनाना चाह रहे हैं। कनहरी हिल, झील, सिलवार पहाड़ी, लुटा डैम, छड़वा डैम, बरकठ्ठा के सुर्यकुंड का क्षेत्र समेत पदमा, इचाक और बड़कागांव के वादियों, चुरचू के लारा नदी पिकनिक स्थलों पर पिकनिक मनाते और मौज-मस्ती करते लोगों का झुंड देखा गया। प्राकृतिक स्थल भी लोगों का पसंद बना रहा। अब नव वर्ष पर पिकनिक मनाने को लेकर विशेष तैयारी की गई है। हालांकि 31 दिसंबर की रात से ही लोग नव वर्ष के जश्न में डुबते रहे। रात से ही संगीत का दौर जारी रहा। जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची लोग पटाका जला कर जश्न मनाने लगे। डीजे की धून पर य...