हजारीबाग, अप्रैल 7 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग में सोमवार को रामभक्तों का रेला चल पड़ा। देर शाम शुरू हुए इस रामभक्तों के काफिले का जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। मेन रोड की सड़कों पर झांकियों का काफिला था। साथ में युवाओं की टोली। हर साल की तरह लोगों का उल्लास सिर चढ़कर बोल रहा था। कोई मुदगल धुनकर अपनी कौशलता का प्रदर्शन कर रहा था तो कोई तलवार भांज कर। लाठी भांजने वाले बुजुर्ग भी देखे गए। इस बीच झंडा चौक के पास मंच पर डीसी एसपी समेत वरीय अधिकारी जुटे रहे। हर किसी की गतिविधि पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी। एक से बढ़कर एक झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। सुबह पांच बजे के बाद से जामा मसजिद मार्ग से झांकियों का निकलना शुरू हुआ। यह सिलसिला मंगवार की देर शाम तक जारी रहने वाला है। शहर को 22 जोन में बांटा गया शहर को पुलिस अधीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.