नई दिल्ली, मार्च 8 -- झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद चल रहे हैं। शनिवार सुबह हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा में शनिवार सुबह अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार सुबह जब वे कार्यालय जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.