हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग बार संघ चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है । संघ के सचिव सुमन कुमार सिंह ने इस संबंध एक पत्र जारी कर नौ दिसंबर को आयोजित आम सभा में सभी अधिवक्ताओं को उपस्थित होने को कहा है । जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि हजारीबाग अधिवक्ता संघ के ऑडिटोरियम हॉल में दोपहर डेढ़ बजे आम सभा कि बैठक आहुत की जायेगी। जिसमे वर्तमान समिति वर्ष 2023-2025 के कार्यकाल की समापन की घोषणा की जाएगी और चुनाव पदाधिकारीं आरओ का चयन किया जाएगा। संघ के सचिव के जारी पत्र के बाद अब लोग चुनावी चर्चा में लग गए हैं । चुनाव में भाग लेने वाले विभिन्न पदों के प्रत्याशी अभी से ही अधिवक्ताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है । चुनाव प्रक्रिया के सुगबुगाहट के साथ ही बार संघ में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है । पुरानी कमेटी के पदाधि...