रामगढ़, फरवरी 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। डाक जीवन बीमा मेला में हजारीबाग डिवीजन ने 5 करोड़ 16 लाख रुपए का व्यवसाय किया है। रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में रामगढ़ सब डिवीज़न के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने सबसे अधिक एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये का बीमा कर पांच लाख साठ हजार एक सौ चालीस रुपये का प्रीमियम राशि सरकारी खजाने में जमा किया है। उन्होंने कहा कि डाक अधीक्षक हजारीबाग निरंजन कुमार, डाक निरीक्षक आशीष पांडे और पोस्टमास्टर मनोज कुमार के निर्देश का अनुपालन कर मात्र दो दिनों के अंदर इतना व्यवसाय कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा कि डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी बीमा योजना है। जिसका लाभ हमारे देश के सरकारी,ग़ैर सरकारी संस्थानों के लोगों के अलावा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोग भी इसका लाभ उठा ...