हजारीबाग, अप्रैल 28 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। सोमवार को हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान और कैम्प कोर्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, डाल्टनगंज, प्रज्ञेश निगम ले किया। इस दौरान महिला डिब्बों में अनाधिकृत यात्रा करने वाले, प्लेटफॉर्म पर अनुशासनहीनता फैलाने वाले और स्टेशन परिसर के नो पार्किंग क्षेत्र में मोटरसाइकिल खड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों को मौके पर ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय ने उन्हें आर्थिक दंड दिया गया। इस विशेष अभियान में रेलवे सुरक्षा बल ने अहम भूमिका निभाई। निरीक्षक प्रभारी यू एस ओझा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चंद्र भान पांडेय, प्रधान आरक्षी राज कुमार साव, दीपक यादव सहित कई आरक्षियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.