धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद। हजारीबाग जेल से तीन कैदियों के एक साथ भागने की घटना से सबक लेते हुए धनबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने धनबाद जेल की सुरक्षा का जायजा लिया। जेल से सटे धनबाद सिविल कोर्ट की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई। टीम ने सुरक्षा में सुधार के दृष्टि से कई निर्णय लिए। प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा के नेतृत्व में गठित पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम में डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, धनबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय आदि शामिल थे। निरीक्षण के दौरान जेलर दिनेश कुमार वर्मा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने धनबाद जेल की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था, व्यवहार न्यायालय परिसर, कोर्ट हाजत, कोर्ट परिसर से जेल की ओर जाने वाली सड़क, न्यायालय परि...