हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले में सरकारी उच्च विद्यालयों की कमी को दूर करने के लिए मिडिल एवं हाई स्कूलों को उत्क्रमित किया जाएगा। जिले के 13 मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में उत्क्रमित करने की अनुशंसा विभाग से की गई है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में समिति की हुई बैठक में स्कूलों को उत्क्रमित करने का निर्णय लिया गया। समिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल थे। जिन मिडिल स्कूलों को उत्क्रमित करने का प्रस्ताव भेजा गया उसमें कटकमसांडी के उत्क्रमित मिडिल स्कूल इदला, विष्णुगढ़ प्रखंड के मिडिल स्कूल नरकी कला, मिडिल स्कूल अचलजामो, कटकमदाग प्रखंड के मिडिल स्कूल बेस, डाड़ी प्रखंड के मिडिल स्कूल गिद्दी सी एवं मिडिल स्कूल गिद्दी ए बालक, इचाक प्रखंड के मिडिल स्कूल ...