रांची, जून 26 -- रांची। विशेष संवाददाता हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने अशोक कुमार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है। अशोक कुमार ने आपराधिक कार्यवाही रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। पिछले वर्ष 26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में अशोक कुमार की पत्नी अनिता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। उनको इलाज के लिए पहले बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच एसडीओ की पत्नी के मायके वालों ने लोहसिंघना थाना में एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने पति पर जान से मारने का आरोप लगाया था। इलाज के दौरान एसडीओ की पत्नी की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.