रांची, जुलाई 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों पर लगे कई गंभीर आरोपों के बाद राज्य सरकार ने विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला किया है। इन अधिकारियों के विरुद्ध हजारीबाग और रांची डीसी द्वारा गठित आरोप पत्र पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अनुमोदन मिल चुका है। तीन झाप्रसे अधिकारियों पर हजारीबाग में बतौर अंचल अधिकारी और एक पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (एलआरडीसी) रहते 75.82 लाख सरकारी राजस्व क्षति का आरोप है। अधिकारियों का नाम संजय कुमार सिंह एवं विवेक कुमार सिंह (तत्कालीन सीओ) और सतीश चंद्र (तत्कालीन एलआरडीसी) है। वहीं, रांची के रातू अंचल के सीओ रहे कृष्ण कन्हैया राजहंस पर गलत तरीके से कंपनी के पक्ष में जमीन नामांतरण करने का आरोप लगा है। विभागीय कार्यवाही करने को लेकर कार्मिक विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.