रांची, फरवरी 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में अनियमितता के बाद झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (जसास) ने हजारीबाग के फोर्ड एंड अर्थो केयर हॉस्पिटल को एबी-एमएमजय योजना से निलंबित कर दिया है। जसास के द्वारा पहले अस्पताल को शो-कॉज किया गया था। लेकिन शो कॉज का समय पर जवाब नहीं देने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में भर्ती आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी मरीजों को छुट्टी मिलने तक सामान्य रूप से निरंतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, निलंबन अवधि में भी अस्पताल में पाई गई अनियमितताओं एवं विसंगतियों की नियमित जांच जारी रहेगी। बीमा कंपनी ने पाई थी गंभीर अनियमितता जसास के अनुसार बीमा ...