रामगढ़, दिसम्बर 27 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की महत्वकांक्षी परियोजना कोतरे बसंतपुर पमचो (केबीपी) उत्खनन परियोजना में कुछ दिनों से कोयला उत्पादन कार्य शुरु हो गया है। परियोजना अब व्यापक रुप से विस्तार ले रहा है। परियोजना का विस्तारीकरण को देखते हुए हजारीबाग एरिया के विभिन्न परियोजनाओं से दस कर्मियों का ट्रांसफर केबीपी में किया गया है। जिसमें केदला भूगर्भ परियोजना से ओवरमैन प्रभात कुमार राम, माइनिंग सरदार हैदर हुसैन, माइनिंग सरदार बिनोद चौहान, माइनिंग सरदार मदन प्रताप सिंह, माइनिंग सरदार तापेश्वर यादव, चायमैन कालेश्वर भुंइया, टीआर किशुन मुंडा, केदला उत्खनन परियोजना से ओवरमैन अलोक कुमार, तापिन नॉर्थ उत्खनन परियोजना से सर्वेयर शैलेश सिंह और परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना से सर्वेयर अभिशेक कुमार सिन्हा का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...