देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून की हजारा बुणजाई बिरादरी का वार्षिक लोहड़ी महोत्सव 11 जनवरी को पटेलनगर में धूमधाम से पारम्परिक रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा। लोहड़ी की तैयारियों को लेकर सोमवार को बिरादरी के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक पटेलनगर में आयोजित की गई। बिरादरी द्वारा भारत की आजादी के बाद वर्ष 1947 से दून में प्रत्येक वर्ष लोहड़ी का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है। इस पर्व के जरिए सर्व समाज में एकता और सौहार्द का संदेश दिया जाता रहा है। प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि इस वर्ष लोहड़ी पर्व 11 जनवरी को पटेल नगर में पारंपरिक रीति-रिवाज, लोक-संस्कृति और सामूहिक सहभागिता के साथ भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोहड़ी अलाव, लोकगीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा सामाजिक सौहार्द को सुदृढ...