पीलीभीत, फरवरी 6 -- पूरनपुर। शारदा नदी में बीते दिनों अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण हजारा के धनाराघाट मार्ग से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पानी उतर जाने और रास्ता ठीक कराने के बाद गुरुवार से सभी प्रकार के वाहनों का पांटून पुल से आवागमन शुरु कर दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली है। घाट मुंशी बबलू मांझी ने बताया कि धनाराघाट पांटून पुल से जुड़ा मार्ग दोबारा सही करा लिया गया है। जलस्तर सामान्य होने के बाद मार्ग की मरम्मत और सफाई कर आवागमन बहाल कर दिया गया है। मार्ग खुलने से अब दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई है। इससे हजारा, धनाराघाट समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...