मुरादाबाद, जनवरी 19 -- शहर के मोहल्ला किसरौल स्थित हज़रत मक्खन शाह साहब की दरगाह पर चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक में सोमवार को तीसरे दिन बड़े कुल शरीफ का आयोजन हुआ। शाम को अस्र की नमाज के बाद बड़े कुल से पहले नातिया महफिल सज़ी, जिसमें नातख्वा सैय्यद बुतुराब हुसैन कदीरी, असद अशरफी, परवेज़ अशरफी, फरहान राशिद व अली कदीरी ने नातिया कलाम पेश किए। जिसके बाद बड़ा कुल शरीफ हुआ। जिसमें मुफ्ती सैय्यद मुस्तेजाब हुसैन कदीरी ने दुआ कराई। मगरिंब की नमाज के बाद लंगर का लगा। रात में ईशा की नमाज़ के बाद महफिल-ए-सिमां का आयोजन किया गया। इसमें अमरोहा से आए कव्वाल जावेद अजीम ने हज़रत मक्खन शाह की शान में कलाम पेश किए। इस मौके पर दरगाह के सज्जादानशीन असलम हुसैन कदीरी, हाजी साजिद अशरफी, हाजी नदीम इस्हाकी, मोहम्मद मियां, अनवार मलिक व तारिक आफताब उर्फ बोबी समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.