रामपुर, दिसम्बर 3 -- राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता काशिफ खां ने हजरत शेर अली शाह मियां के मजार पर चादरपोशी की। तहसील सदर के गांव भंडपुरा में हजरत शेर अली शाह मियां का सालाना उर्स शुरू हो गया। मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता काशिफ खां ने मज़ार पर चादरपोशी की। उनके साथ काफी संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने फातेहाख्वानी के बाद दुआएं मांगी। इस मौके पर यूसुफ मियां, शहजान खां, शन्नू खां, मुनव्वर खां, गुलाम नबी, सलीम अल्वी, गुलाम साबिर, इकराम उल्ला खां, शुएब खां, मुनीर अहमद, ताहिर अली, शाकिर मलिक, हाजी नबी हुसैन, रफीक मियां, तौफीक मलिक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...