हरदोई, फरवरी 13 -- सण्डीला। नगर के मोहल्ला मंडई स्थित दरगाह मखदूम साहब पास खानकाह रजा में हजरत सय्यद मुहम्मद रजा शाह संदीलवी रहमतुल्लाह अलैह व सय्यद मुख्तार हुसैन शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से आए सर्व धर्म साबरी एकता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार जैन ने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा सभी धर्मों व समुदायों को एक साथ चलने का संदेश दिया है। खानकाह के सज्जादानशीन नूरुल शाह चिश्ती साबरी ने कहा कि उर्स में शिरकत करने से मन को शांति मिलती है। सज्जादानशीन ज़ैनुल आबदीन साबरी ने कहा कि वलियों की बारगाह एकता व आपसी सौहार्द का सबक देती है। इससे समाज में भाईचारा मजबूत होता है। उर्स के दौरान गुस्ल मजार, संदल, इत्र, चादरपोशी, गुलपोशी, कव्वाली, खास फातिहा ख्वानी, महफिल-ए-मीलाद, कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.