अररिया, फरवरी 8 -- अररिया, संवाददाता पटना स्थित सेंटर फॉर पीस एंड ऑब्जेक्टिव स्टडीज (सीपीओएस) के बैनर तले जीरोमाइल स्थित होटल शाही पैलेस में शनिवार को आयोजित सीरत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में सीपीओएस के अध्यक्ष मौलाना एएचएम दानियाल थे। कार्यक्रम का संचालन संजर आलम ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में शब्द 'सीरत' की व्याख्या करते हुए गवर्नर श्री खान ने कहा कि विचार अगर जीवन के क्रियाकलापों में व्यवहारिक रूप से दाखिल हो जाए तो वही सीरत है। उन्होंने कहा कि धर्म इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद ( स.) की सीरत पर दुनिया भर में इतनी पुस्तकें लिखी गई हैं कि बड़ी बड़ी लाइब्रेरी भर जाएगी। केवल इस्लाम धर्म के मानने वालों ने ही नहीं बल्कि अन्य...