बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। नगर के काला आम शहीद चौक पर हजरत बाबा काले शाह रह. अलैह का 59वां सालाना उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मंगलवार की रात एक विशाल महफिल-ए-समाअत का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ के विश्व प्रसिद्ध कव्वाल जनाब खलील साबरी साहब ने अपनी मखमली आवाज में सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान से हुई, जिसके बाद रात भर चले कव्वाली के दौर में जायरीन झूमते नजर आए। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य नदीम अख्तर, हरगोविंद सिंह उर्स कमेटी अध्यक्ष, वसीम अहमद सिद्दीकी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। दरगाह के खादिम सज्जादा नशीन हाजी मुहम्मद यामीन चिश्ती साबरी के नेतृत्व में आयोजित जलसे में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने बाबा की बारगाह में हाजिर...