लखनऊ, दिसम्बर 10 -- हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की विलादत की खुशी में महफिल-मीलाद का दौर गुरुवार से शुरू हो जायेगा। हजरत फातिमा जहरा की विलादत शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर शहर में जगह-जगह महफिलों और नज्रों का आयोजन होगा। जिसमें शायर अपने कलामों का नजराना पेश करेंगे। इमामबाड़ा गुलाम हुसैन बिलग्रामी तोपखाना बालागंज में बज्मे अजाये हुसैन बिलग्राम की ओर से 11 दिसम्बर को तरही महफिल होगी। महफिल को मौलाना सैयद काजिम मेहदी खिताब करेंगे। महफिल की अध्यक्षता शायरे अहलेबैत अहमद सज्जाद व संचालन अफजाल रुदौलवी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...