मुंगेर, जनवरी 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। किला परिसर स्थित हजरत पीर नफा शाह रहमतुल्ला अलैह के 850 वें उर्स के मौके पर बुधवार की शाम कई अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी की। इससे पूर्व सुबह में कुरआनखानी और दुआ कार्यक्रम हुआ। देर शाम मिलादुननवी का आयोजन भी किया गया। पीर नफा शाह रहमतुल्लाह अलैह के मोजाबीर सैयद शौकत अली ने बताया कि मुंगेर में हजरत पीर नफा शाह रहमतुल्लाह अलैह की शान में प्रत्येक वर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है। उर्स में काफी संख्या में सभी समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। मौके पर जफर अहमद, मो.मकबूल, मो.अली सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.