कन्नौज, मई 10 -- तालग्राम, संवाददाता। हजरत जमाल शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर 15 वें एक दिवसीय सालाना उर्स में शुक्रवार की रात मजार पर जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया। कानपुर और दिल्ली से आए कव्वालों ने कलाम पेशकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। शुक्रवार की रात ग्राम गदनापुर काजी के गुलहारा पर हजरत जमाल शाह की मजार पर 15 वें सालाना उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया, चेयरमैन मोहसिन खान उर्फ जानू खान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कानपुर के कव्वाल शरीफ परवाज और दिल्ली की मशहूर कव्वाला उजमानाज के बीच जवाबी मुकाबला हुआ। कव्वाल शरीफ परवाज ने कलाम 'काफिरे इश्क ने क्या से क्या कर दिया, तेरे गम से मुझे फुर्सत न हुई न होगी... सुनाया। जवाब में उजमा नाज ने 'अल्लाह ने बख्शे हैं हमें दो-दो सहारे, ख्वाजा भी हमारे, वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.