औरैया, नवम्बर 28 -- कुदरकोट स्थित हजरत खान खानावली दरगाह पर आयोजित तीन दिवसीय 80वें सालाना उर्स का समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख एरवाकटरा सुमन दिवाकर ने फीता काटकर किया। कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि हजरत खान खानावली मजार पर 80 वर्षों से निरंतर उर्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कव्वाली कार्यक्रम की शुरुआत अमजद आफताब साबरी ने हजरत खान खानावली की शान में कलाम पढ़कर की। उन्होंने तुझे क्या बताऊं मैं राज दादा और तेरी एक निगाह की बात है जैसे मशहूर कलाम सुनाकर तालियां बटोरी। इसके बाद बरेली से आए कव्वाल हाशिम सुल्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.