गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। हजरत अली के जन्मदिन पर स्थानीय कस्बे में जुलूस निकाला गया। जिसमें जगह-जगह पर लंगर के आयोजन किए गए। शनिवार की शाम इन्तजामिया कमेटी तथा सिया सुन्नी दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर भाईचारे के साथ हजरत अली के जन्मदिन पर जुलूस निकाला। जुलूस गंगागंज से शुरू होकर सगरा तिराहा, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन चौराहा, अंबेडकर चौराहा होते हुए गंगागंज में समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे के साथ युवक खुशियां मनाते हुए चल रहे थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस में जैदी खान, फारुख, रेहान खान, सरस खान सहित हजारों लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...