अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या, संवाददाता। महानगर सहित पूरे अयोध्या जनपद में पैगंबर मोहम्मद के चचेरे भाई, उनके उत्तराधिकारी और दामाद तथा पहले इमाम हजरत अली इब्नू अबी तालिब अलैहिस्सलाम के जन्मदिन का जश्न, जो इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 13 रजब को मनाया जाता है, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में अकीदत के साथ जहां कुरान का पाठ किया। वहीं जश्ने मौलाए कायनात मनाया गया और महफिलों का आयोजन किया गया। शनिवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां में मौलाना सै.नदीम रजा जैसी के संयोजन में पूर्वाह्न महफिल हुई जिसमें शायरों ने मौलूद-ए-काबा की शान में कसीदे पेश की। इसके बाद नज्र-ए-मौलाना नायब इमामे जुमा व जमाअत मौलाना सै.जाफर रजा ने दी। फिर केक काटा गया। इसके बाद इमामबाड़ा में 18वें साल भी दावत-ए-वलीमा खिलाया गया जिसमें हजारों लोग शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.