वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हजरत अली की यौम ए विलादत की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अर्दली बाजार स्थित ताहिर हुसैन के इमाम बारगाह में महफिल सजी। शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम पेश किए। नसीर आजमी, मीसम काजमी (लखनऊ),मौलाना इकबाल हैदर, नबील हैदर, नकी बनारसी, बेताब बनारसी, जैद आजमी सहित दर्जनों शायरों ने कलाम पेश किया। इस मौके पर मौलाना तौसीफ अली ने तकरीर किया और। संचालन हसन वास्ती और शुक्रिया जरियाफ मेहंदी ने किया। तनवीर मेंहदी, जफर अब्बास, अमीन रिजवी, हसन मेंहदी कब्बन, रियासत हुसैन, इकबाल हसन, डॉ. अब्दुल जावेद, फैजान हुसैन, ताबीर,रजा मेंहदी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.