अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, संवाददाता। शाहजमल स्थित दरगाह पर शुक्रवार सुबह से हजरत अलीमुद्दीन उर्फ बाबू शाह छोटे सरकार का 710वां उर्स बड़े अकीदत और एहतराम के साथ शुरू हो गया। फजर की नमाज के बाद सुबह 7 बजे कुरानखानी के साथ तीन दिवसीय उर्स का आगाज हुआ। दरगाह परिसर में सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ती रही। जौहर की नमाज के बाद लंगर का इंतजाम किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए जायरीनों ने शिरकत की। असर के बाद फातिहा और रात 8 बजे ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। जो देर रात 12 बजे तक चलता रहा। रौशनियों से सजी दरगाह और नात-कलाम की महफिलों ने माहौल को रुहानियत से भर दिया। दरगाह के सज्जादानशीन नवेद इकबाल और वक्फ 63 के सचिव मोईनुद्दीन ने शहरवासियों से उर्स में शरीक होकर दुआएं लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...