संभल, जनवरी 26 -- नगर पंचायत सिरसी के इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात में हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के मौके पर अब्बास-डे की भव्य महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में लोगों के साथ-साथ बाहर से आए मशहूर शायरों और उलेमा ने शिरकत की। अदबी और मजहबी रंग में डूबी यह महफिल देर रात तक चली। महफिल की शुरुआत शरफ अब्बास द्वारा तिलावते कुरआन से की गई। मौलाना मोहम्मद अब्बास ने हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम की इल्मी महानता और बेमिसाल बहादुरी पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम का जन्म शाबान माह की 4 तारीख को हुआ था और कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की हिफाजत करते हुए सन 61 हिजरी में यज़ीद की फौज के हाथों शहीद हुए। उनकी कुर्बानी और शहादत आज भी इंसानियत के लिए मिसाल है। महफिल में सलीम अमरोहवी, शफीक आबदी बंगलौर, अंजार सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.