गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- हजरत अबू बकर का मनाया उर्स-ए-मुबारक गोरखपुर। इस्लाम धर्म के पहले खलीफा अमीरुल मोमिनीन हजरत सैयदना अबू बकर रदियल्लाहु अन्हु का रविवार को उर्स-ए-मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। अल मुस्तफा कमेटी के मुहम्मद शुएब, मुहम्मद सदफ, मोहम्मद आमिर, अयान सिद्दीकी, अनस, हसीब, अहमद बेलाल , नदीम कादरी, मोईन की ओर से खूनीपुर में लंगर बांटा गया। गौसे आजम फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली, अमान अहमद, मोहम्मद जैद कादरी, सैफ अली, तनवीर अहमद ने अबू बाजार उंचवा में फातिहा ख्वानी की। संचालन शिफा खातून ने किया, कुरआन-ए-पाक की तिलावत फिजा खातून ने की। हम्द व नात सना फातिमा, फाइजा, खुशी, उमरा, अक्सा, गुल अफ्शा, सानिया ने पेश की। हदीस-ए-पाक आयशा व सादिया ने पेश की।‌ मौके पर जिक्रा शेख, अख्तरुन निशा, शबाना खातून, रजिया, अस्गरी खातून, आस्मां खातून, ...