बदायूं, सितम्बर 23 -- सहसवान/उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरावट का सिलसिला जारी है। इधर रामगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ का पानी गढ़िया रंगीन-हजरतपुर मार्ग पर पहुंच गया है। इसके चलते इधर से रास्ता प्रभावित है। बाइक एवं कारें लोग बाढ़ के पानी के बीच से जोखिम लेकर निकाल रहे हैं। इस मार्ग पर करीब डेढ़-डेढ़ फीट पानी भरा हुआ है। इससे आवागमन प्रभावित हैं। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के चलते सहसान के आसे नगला एवं उसहैत के अहमद नगर बछौरा पर कटान जारी है। आसे नगला पर पुल के समीप कटान रुकने के बाद खेतिहार इलाके में बढ़ गया है। यहां पर धान की फसल कटान की भेंट चढ़ रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। उसहैत क्षेत्र के अहमद नगर बछौरा पर कटान जारी है। यहां पर स्कूल एवं नदी किनारे बने घर निशाने पर हैं। स्कूल का कुछ हिस्सा नदी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.