लखनऊ, फरवरी 2 -- हजरतगंज में सोमवार देर शाम रेलवे में ग्रेड वन इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात अधेड़ ने फांसी लगा ली। डिप्टी रघुवर दयाल नरही निवासी अविनाश गुप्ता (58) के परिवार में पत्नी सुनीता और बेटी आयुषी है। सुनीता ने बताया कि वह सोमवार देर शाम कमरे में गईं तो पति कमरे में लगे पंखे से लटक रहे थे। पड़ोसियों ने परिवार के साथ मिलकर शव को फंदे से नीचे उतारा और श्यामप्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हजरतगंज कोतवाल विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन अधेड़ के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.