लखनऊ, अप्रैल 4 -- विधानभवन के सामने शुक्रवार दोपहर चाइनीज मांझे की धार लगने से महिला सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गई। साथी संग स्कूटी से जा रही सिपाही को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने टांके लगाने के बाद सिपाही को छुट्टी दी। स्कूटी से जाते वक्त फंसा मांझा इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक एसीपी कैंट के कोर्ट में तैनात आरती कुमारी शुक्रवार दोपहर साथी सिपाही के साथ स्कूटी से जा रही थी। अटल चौराहे से विधानभवन गेट नम्बर तीन के पास पहुंचते ही मांझा सड़क पर गिरा। ठुड्डी में मांझे की धार लगने से आरती घायल हो गई। साथी सिपाही ने स्कूटी रोक कर उसे संभाला। इस बीच लोकभवन और बीजेपी कार्यालय के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मदद के लिए दौड़ पड़े। आरती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.