लखनऊ, नवम्बर 26 -- हजरतगंज में सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर सोमवार रात अलीगंज की रहने वाली नेहा अग्रवाल का पर्स लूट लिया और फर्राटा भरते हुए बाग निकले। हजरतगंज पुलिस को दी तहरीर में नेहा ने लिखा कि वह पति के साथ शादी समारोह में जा रही थीं। सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज रोड की ओर बढ़ीं तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर पर्स लूट लिया। शोर सुनकर राहगीर दौड़े पर बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नेहा ने बताया कि पर्स में कुछ रुपये, चाबियां और दस्तावेज थे। सीसी फुटेज में संदिग्ध दिखे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.