लखनऊ, दिसम्बर 13 -- हजरतगंज में अशोक मार्ग स्थित टीएस टावर कांप्लेक्स में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से घंटे भर की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। टीएस टावर के तीसरे तल से शनिवार सुबह धुआं और आग की लपटें निकली देखकर आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ राम कुमार रावत दो दमकल और कर्मियों के साथ पहुंचे। आग की लपटें और विकराल हो चुकी थीं। एक टीम जीने से ऊपर पहुंची। हौज पाइप ले जाने में दिक्कत हो रही थी। तीसरे तल पर लगे शीशे आनन फानन दमकल टीम ने तोड़े। फायर फाइटिंग शुरू की। एक टीम जीने के रास्ते पहुंची। कांप्लेक्स में धुआं भरा हुआ था। सांस लेने में दमकल कर्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.