लखनऊ, मार्च 21 -- प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी सुरेश खन्ना ने नगर निगम के जोन 1, 4 और 7 में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। जोन एक में हजरतगंज से सटे नरही मोहल्ले में गंदगी देख कर भड़क गए। संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई को कहा। इस पर नगर आयुक्त ने जोन-1 के जोनल अफसर, एसएफआई और सुपरवाइजर का तीन दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शेष दोनों वार्ड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक रही। मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे जोन 1 के रामतीरथ वार्ड के नरही क्षेत्र में पहुंचे। उस दौरान गलियों की सफाई हो रही थी। चिड़ियाघर के सामने नालियों में गंदगी और गलियों में अतिक्रमण देख कर नाराज हो गए। साथ चल रहे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.