लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर हजरतगंज चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम के कारण हजतरगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग और बापू भवन की तरफ वाहनों के आवागमन शनिवार की सुबह प्रतिबंधित रहे। जिसके कारण इस तरफ आने वाले कई रास्तों पर लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोग वैकल्पिक मार्ग की तलाश में इधर-उधर की सड़कों पर भी भटकते रहे। हजरतगंज में आयोजित कार्यक्रम के बाद वीआईपी मूवमेंट लग गया, जिसके कारण रूट डायवर्जन लंबा खिंच गया, जिससे जाम की स्थित होने लगी। सुबह के समय लोहिया पथ पर 1090 से बंदरियाबाग चौराहा होते हुए हजरतगंज, विस मार्ग की तरफ जाने वाले वाहन चौराहा से पहले ही फंस गए। सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब इस मार्ग पर 1090 से बंदिरयाबाग चौराहे तक ट्रैफिक का दबाव क...