नई दिल्ली, जनवरी 12 -- सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म हक, ओटीटी रिलीज के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में है। फिल्म 80 के दशक के एक ऐतिहासिक केस पर आधारित है। यह केस था मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम। फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाए हैं। यामी फिल्म में शाजिया बानो बनी हैं वहीं इमरान खान उनके पति मोहम्मद अब्बास के रोल में हैं। फिल्म की कहानी यह है कि अब्बास दूसरी शादी करके अपनी पहली बीवी शाजिया को तीन तलाक देते हैं। कुछ वक्त तक गुजारे के पैसे देने के बाद वो भी बंद कर देते हैं और बोलते हैं कि ऐसा शरीयत में लिखा है। शाजिया अपने शौहर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक जाती है और केस जीतती है। मूवी सच्ची घटना से प्रेरित है और दर्शकों को पसंद आ रही है। मूवी देखने के बाद लोग शाह बानो की असली कहानी भी जानना चाह रहे हैं। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.