बागेश्वर, जनवरी 20 -- द हंस फाउंडेशन के वन अग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत वन अग्नि एवं मानव-वन्य जीव संघर्ष विषय पर वॉल पेटिंग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलज गरुड़, राबइंका पाये एवं खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर रेंजर एमएस गुसाईं, पुष्कर सिंह, चंदन नाथ, खीम सिंह, गंगा आर्य, हरीश रावत, हंस फाउंडेशन के दीप चंद्र, गरिमा, कमला देवी बबली आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...