नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से छात्रों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर स्थित किसी भी परीक्षा केंद्र में हैंडबैग, बैकपैक या अन्य निजी बैग ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नोटिस के अनुसार, छात्रों को परीक्षा केंद्र में केवल निर्धारित स्टेशनरी और विश्वविद्यालय द्वारा अनुमत परीक्षा सामग्री ही साथ लाने की अनुमति होगी। कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने से परीक्षा संचालन प्रभावित हो सकता है और छात्रों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन का कहना है कि बैग प्रतिबंध से सुरक...