दुमका, फरवरी 3 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ै गांव के समीप सोमवार को दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बेखौफ अपराधियों ने पिस्टल के बल पर हंसडीहा निवासी राम सिंह से उनकी बाइक और सोने की अंगूठी लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी बिना नंबर की अपाची बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने बढ़ैत गांव के पास राम सिंह की बाइक को रुकवाया। इसके बाद हथियार दिखाकर उनसे सोने की अंगूठी उतरवा ली और उनकी बाइक छीनकर हंसडीहा की ओर होते हुए देवघर की दिशा में भाग निकले। बताया जाता है कि राम सिंह स्थानीय शराब दुकान में कार्यरत हैं। सोमवार को वे नोनीहाट स्थित शराब दुकान से काम खत्म कर अपनी बाइक से हंसडीहा लौट रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.